आगरालीक्स…आगरा में शादी वाले घर में बज रहा था डीजे. पड़ोस में हुई थी गमी. डीजे बंद करने को लेकर घर में घुसकर पीटा. पिता—पुत्र सहित चार घायल
आगरा में शादी वाले घर में बज रहे डीजे को बंद करने को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर पिता—पुत्र सहित चार लोगों को बुरी तरह से पीट डाला जिससे वे घायल हो गए. इस मामले में थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है.

ये है पूरा मामला
घटना सिकंदरा के छीतर गांव की है. यहां रविवार को एक शादी थी जिसमें युक रात 12 बजे डीजे तेज आवाज में बजा रहे थे. पड़ोस के गांव में एक महिला की मौत हो गई थी जिसके चलते डीजे बजाने से मना किया गया. इस पर शादी में मौजूद लोगों ने डीजे बंद कर दिया लेकिन रात को 12 बजे गांव के ही कुछ युवकों ने डीजे बजा दिया. जब डीजे बजाने का विरोध किया गया तो आरोपी युवकों ने सोमवार सुबह करीब तीन बजे उनके घ्ज्ञर पर हमला बोल दिया. मारपीट में लाल सिंह, उनका बेटा मोहित, भाई फौजदार और भतीजा टीटू घायल हो गया है. मुकदमा दर्ज किया गया है.