आगरालीक्स…आगरा में घर में घुसकर की थी युवती से छेड़छाड़. शिकायत के दो घंटे अंदर ही पुलिस ने आरोपी पकड़ा…
आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने युवती से घर के अंदर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को शिकायत के दो घंटे बाद ही अरेस्ट कर लिया. वह कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.

ये है पूरा मामला
थाना लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत की कि शिवम पुत्र राकेश निवासी नाला अहीरपाड़ा गोकुलपुरा राजा मंडी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. शिकायत में उसने बताया कि शिवम उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई. शोर मचाने पर वह भाग निकला. शिकायत पर पुलिस ने शिवम को पचकुइयां मंदिर के पास से अरेस्ट कर लिया.