अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ से भाजपा ने की मेयर प्रत्याशी की घोषणा. प्रबल दावेदारों को पीछे छोड़ प्रशांत सिंघल पर लगाया दांव
अलीगढ़ में भाजपा ने अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है. यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ में चुनाव होने हैं. ऐसे में आज भाजपा ने उद्योगपति प्रशांत सिंघल के नाम पर अलीगढ़ मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी. भाजपा के बाद अब केवल कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होना ही शेष रह गया है.

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पैनल लेकर 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे. यहां सुनील बंसल से वार्ता की. उसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले जिसके बाद फाइनल प्रत्याशियों के चयन पर मुहर लगी.