आगरालीक्स…आगरा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच भरी सभा में हुई जुबानी जंग. वीडियो हुआ वायरल. देखें किस बात पर दोनों आपस में भिड़े…

आगरा में भाजपा के विधायक और पूर्व विधायक का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक भरी सभा में जुबानी जंग कर रहे हैं. ये विधायक हैं छोटेलाल वर्मा और पूर्व विधायक हैं जितेंद्र वर्मा. दरअसल फतेहाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में आज भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ था. इस मौके पर पूर्व मुत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा समेत फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर बैठे हुए थे.
पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा मंच से भाषण दे रहे थे. शुरू में उन्होंने पार्टी का नारा लगाया और उसके बाद मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया. सबसे पहले उन्होंने विधायक छोटेलाल वर्मा का नाम लिया. इसके बाद पूर्व मंत्री रामसकल का नाम लिया. इसके बाद वह पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह का नाम लेना चाह रहे थे लेकिन मुंह से पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा निकल गया. इस पर भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा मंच से खड़े हो गए और वे जितेंद्र वर्मा को खरीखोटी सुनाने लगे. हालांकि जितेंद्र वर्मा ने सॉरी बोला और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी उन्हें रोका लेकिन विधायक छोटेलाल वर्मा के तेवन काफी तेज दिखे. इस पर जितेंद्र वर्मा ने भी कुछ प्रतिउत्तर दिए. आखिर में छोटेलाल वर्मा को शांत कर कुर्सी पर बैठा दिया गया, लेकिन इस जुबानी जंग का वीडियो वायरल हो गया है.