आगरालीक्स…. आगरा के स्कूलों में यूनिट टेस्ट की तैयारी शुरू हो गई है, मई के प्रथम सप्ताह में स्कूलों में यूनिट टेस्ट होंगे।

आगरा के स्कूलों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं, कुछ स्कूलों में मार्च के अंतिम सप्ताह से कक्षाएं चल रही हैं। अब पहले यूनिट टेस्ट का नंबर आ गया है, स्कूलों में रिवीजन टेस्ट चल रहे हैं। यूनिट टेस्ट के बाद स्कूलों में छुटटी हो जाएंगी।
मई के अंत में छुटटी
स्कूलों की मई के अंत में छुटटी हो जाएंगी, जून में गर्मियों की छुटटी में स्कूल बंद रहेंगे। जुलाई में स्कूल खुलेंगे।