आगरालीक्स …..आगरा में लू का प्रकोप, पेट दर्द, उल्टी और बुखार के बढ़े मरीज, अस्पताल में करना पड़ रहा भर्ती।

आगरा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, इसके साथ ही लू चल रही है। लू के प्रकोप से लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप और लू की चपेट में आने से बुखार के साथ ही पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो रही है।
पेट में हो रहा पानी
घर से बाहर निकल रहे लोग और बाजार का खाना खा रहे लोगों को लू के कारण पेट की समस्याएं हो रही हैं। पेट में पानी हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए इलेक्ट्रोलाइट का घोल लें। नीबू पानी और शिकंजी का सेवन करें।