आगरालीक्स …..सर्वाइकल कैंसर से हर आठ मिनट में एक युवती की मौत हो रही है, जानें इस बीमारी के बारे में

विभागाध्यक्ष , रेडियोथेरेपी विभाग डॉ सुरभि गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण , कारण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष इस कैंसर के लगभग एक लाख बाईस हज़ार नये मामले सामने आ रहे है।भारत में हर दिन लगभग 185 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो जाती है। हर 8 मिनट में एक मौत इसकी वजह से होती है। समय पर स्क्रीनिंग कराकर एवं एचपीवी वैक्सिनेशन से इस कैंसर से बचाव संभव है। विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी, डॉ पूजा अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कब और कैसे करनी चाहिए, इसकी जानकारी दी। प्रोफेसर , स्त्री विभाग , डॉ रचना अग्रवाल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन ,9- 24 उम्र तक हर लड़की को लगवानी चाहिए। इस वैक्सीन को लगवाकर सर्वाइकल कैंसर के ख़तरे को 90%तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में कई एनजीओ संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमे प्रतिभा जिंदल,संध्या शर्मा,सोनी त्रिपाठी एवं प्रमिला शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ जूही सिंगल, डॉ वरुण,डॉ उर्वशी, डॉ दिव्या यादव, डॉ अलका गुप्ता, डॉ दीपा, डॉ प्रीति भारद्वाज, डॉ अंशु, डॉ रिचा गुप्ता, डॉ कामना, डॉ पूजा नगायच, डॉ गरिमा , कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रिंसिपल श्रीमती सीमा एवं और भी चिकित्सक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल सुजाता तोमर का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ तबस्सुम ने दिया। कार्यक्रम में मेडिकल स्टूडेंट्स एवं पैरामीडिकल स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया।