आगरालीक्स ….आगरा के एसएन में भर्ती नवजात बच्ची को गोद लेने के लिए निसंतान कपल्स पहुंच रहे हैं, नवजात को पालना में छोड़कर परिजन चले गए थे, जानें प्रक्रिया।

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के स्त्री रोग विभाग के सामने आश्रय पालना स्थल बनाया गया है। शनिवार रात 11 बजे एक युवक नवजात बच्ची को पालना में छोड़ गया, सुरक्षाकर्मी ने उसे उठा लिया और बाल रोग विभाग के एनआईसीयू में भर्ती करा दिया है।
गोद लेने के लिए पहुंच रहे दंपती
एसएन के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. नीरज यादव ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए दंपती पहुंच रहे हैं, जिनके कोई बच्चा नहीं है। आगरा के साथ ही आस पास के शहरों से भी दंपती आ रहे हैं। इन्हें गोद लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
इस तरह ले सकते हैं गोद
कोई भी बच्चा गोद लेने के लिए सेंट्रल एडाप्शन रिर्सोस अथाॅरिटी कारा में आवेदन करना पड़ता है। जिला बाल कल्याण समिति के माध्यम से गोद लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। बिना इस प्रक्रिया के कोई भी बच्चे को गोद नहीं ले सकता है।