आगरालीक्स…आगरा के इरादतनगर में दो बच्चे नदी के पास खेलते समय लापता। पुलिस में हड़ंकप। कई टीमें गठित। तीन घंटे बाद बच्चे खऱाब कूलर में सोते मिले…
सोमवार को देर शाम खेलते समय लापता हुए

इरादतनगर निवासी अजमेरी नामक व्यक्ति के सात और नौ साल के दो बच्चे हैं। सोमवार की शाम को छह बजे के करीब खारी नदी के समीप खेलते समय दोनों बच्चे लापता हो गए।
परिजनों ने तलाश किया लेकिन नहीं चला पता

इरादतनगर निवासी अजमेरी के दोनों बच्चे।
परिजनों ने तलाश किया तो उनका कोई पता नहीं चलने पर खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दी गई।
कई टीमें गठित कर रात में तलाश शुरू
पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इरातदनगर प्रभारी राकेश यादव ने तुरंत कई टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। नदी के आसपास के इलाकों को छाना गया।
घर से दूर एक चक्की के पास कूलर में मिले
पुलिस ने रात में कई जगह तलाश किया तो दोनों भाई घर से दूर एक चक्की के पास खराब पड़े कूलर में घुसकर सो गए। पुलिस ने टॉर्च जलाकर दोनों बच्चों को निकाला और उन्हें सकुशल देखकर राहत की सांस ली।
पुलिस की सक्रियता की सराहना
परिजनों भी मौके पर आ गए और खुशी में रोने लगे। पुलिस ने दोनों बच्चो को मां-बाप की सुपुर्दगी में दे दिया।
पुलिस टीम को 25 हजार का मिलेगा इनाम
पुलिस कमिश्नर डा. प्रतिंदर सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है।