लखनऊलीक्स… यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में दोषी करार दिया। 10 साल की सजा। पांच लाख का जुर्माना भी।

मुख्तार के भाई अफजाल पर फैसला आना बाकी
गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर केस में यह फैसला सुनाया। अभी उसके भाई अफजाल अंसारी पर फैसला नहीं आया है।
मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रहा उपस्थित
अफजाल अंसारी कोर्ट में मौजूद है, जबकि मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा है। यह मामला तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या से जुड़ा है।