Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra News: Three smugglers caught with illegal liquor before municipal elections…#mathuranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Three smugglers caught with illegal liquor before municipal elections…#mathuranews

177

आगरालीक्स…नगर निगम चुनाव से पहले अवैध शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े. चुनाव में खपाने के लिए कार और बोलेरो में लाई जा रही थी शराब. यमुना एक्सप्रेस वे पर पकड़े

एसटीएफ, उप्र को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित बुलेरो मैक्स ट्रक प्लस पिकप व हुण्डई सेन्ट्रो कार बरामद करने में सफलता हाथ लगी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- सूरज वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा, नि0 ग्राम बेदुआ, थाना कोतवाली, जनपद बलिया। हालपता सेक्टर 7 रामपाल चौक द्वारका, नई दिल्ली।
2- राहुल पुत्र विजय कुमार, नि0 शांति बिहार पटेल नगर निकट शिव डेरी निकट लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत हरियाणा।
3- सुरेन्द्र पुत्र धर्मवीर, निवासी जामरी, झाझर हरियाणा।

काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अन्तर्राज्यीय गिरोहों द्वारा दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तर प्रदेश व बिहार प्रान्त के विभिन्न जनपदों में की जा रही है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। आज एसटीएफ लखनऊ की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि शराब तस्करों द्वारा पंजाब के चण्डीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब विक्रय के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते मथुरा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस को बताए गए स्थान पर भेजा गया। मांट टोल प्लाजा मथुरा के पास नोएडा से आगरा की ओर आने वाली गाडियों की चेकिंग की जाने लगी। तभी दिल्ली नंबर की एक सेन्ट्रो कार व बोलेरो मैक्स पिकप को रोककर चेक किया गया, तो सेन्ट्रो कार के अन्दर 10 पेटी व बोलेरो मैक्स पिकप में 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब छिपायी गयी थी, जिस पर उक्त गाडियों पर लदी अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह अवैध अंग्रेजी शराब हम लोग चंडीगढ़, पंजाब से दिल्ली के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए लेकर आ रहे थे जो मथुरा में सप्लाई करनी थी। यह अवैध अंग्रेजी शराब हम लोगों को राशिद द्वारा दी गई थी जो मथुरा में नरेंद्र कुमार उर्फ नन्हा जनपद मथुरा को देनी थी। नरेन्द्र द्वारा नगर निकाय चुनाव में प्रयोग में लाई जाती। चंडीगढ़ से हम अवैध सस्ती शराब खरीदते है जिसे हम लोग लाकर मथुरा, व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जपनदों में सप्लाई कर देते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Devotees welcomed the forms of Ram and Janaki by washing their feet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण,...

आगरा

Agra News: UPMRC deployed anti-smog guns and water tankers to spray the construction site…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को त्योहार से पहले प्रदूषण मुक्त रखने का प्रास. मेट्रो ने...

आगरा

Agra News: A mega free health camp will be held at Sarvottam Superspeciality Hospital, Agra on October 25th…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 25 अक्टूबर को लगेगा मेगा निःशुल्क...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!