आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस ने आईपीएल में सटा लगाते दो सटोरियों को किया अरेस्ट, करीब दो लाख कैश और कार जब्त।

आईपीएल के मैच में बड़े स्तर पर सटटा लगाया जा रहा है। आनलाइन सटटा लगाने वालों के खिलाफ आगरा पुलिस अभियान चला रही है। छापे मारे जा रहे हैं, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और होटल से सटटेबाज अरेस्ट किए जा चुके हैं।
कार में लगा रहे सटटा
आगरा की थाना सदर पुलिस ने आनलाइन सटटा लगाने वाले दो सटोरियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से पुलिस ने एक कार, 1.96 लाख कैश, एक लैपटॉप और पांच मोबाइल जब्त किए हैं।