आगरालीक्स….आगरा में 48 घंटे बाद खुली शराब और बीयर की दुकानें. खुलते ही पहुंचने लगे लोग.
आगरा में मतदान को लेकर पिछले 48 घंटे से शराब और बीयर की दुकानें बंद थीं लेकिन आज शाम को छह बजने के साथ ही दुकानों को खोल दिया गया. आगरा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन का आदेश था कि 4 मई को मतदान को ध्यान में रखते हुए 2 मई की शाम 6 बजे से आज 4 मई की शाम को मतदान समाप्ति तक शराब और बीयर की सभी थोक और रिटेल की दुकानें बंद रहेंगी. आज मतदान की समाप्ति के बाद इन दुकानों को खोल दिया गया.

आगरा में आज शाम को 6 बजे के बाद शराब और बीयर की दुकानें खुलने के साथ ही यहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. सिकंदरा चौराहे पर स्थित दुकानों पर लोग आना शुरू हो गए. जैसे—जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिलती जा रही है, वैसे—वैसे वे शराब और बीयर लेने के लिए पहुंच रहे हैं.