आगरालीक्स…आगरा में आज दिन में धूप निकली लेकिन सुबह और रात को हो रहा ठंडा मौसम. तापमान अभी भी 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे. पढ़ें मौसम का अपडेट
आगरा में मौसम का अलग ही मिजाज चल रहा है. दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं शाम के समय तेज हवाएं चलने के कारण मौसम ठंडा हो रहा है. हालत ये है कि मई माह में भी रात और सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. लोग मौसम को देखकर चौंके हुए तो बहुत हैं लेकिन शुक्र ये मना रहे हैं कि उन्हें भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है. आज सुबह के समय भी मौसम काफी ठंडा रहा लेकिन दिन निकलने के साथ ही धूप भी निकल आई. दोपहर के समय धूप का प्रभाव तेज था.

इसके बावजूद आगरा का तापमान इस समय सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक मौसम इसी तरह रह सकता है, हालांकि इसके बाद आसमान साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी. 10 मई तक आगरा का अधिकतम तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं.