आगरालीक्स…आगरा में एक ही दिन में हो गया भीषण गर्मी का अहसास. दिन में निकली तेज धूप से बढ़ा तापमान. जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस की होगी गर्मी…
पिछले कई दिनों से मौसम के ठंडेपन का आनंद ले रहे आगरावासियों के लिए आज शुक्रवार का दिन गर्मी झेलने का रहा. दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को एक ही दिन में अच्छी खासी गर्मी का अहसास करा दिया. तापमान में भी बढ़ोती हुई है. हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आज से गर्मी की दोबारा शुरुआत हुई है और आगरा में एक दो दिन के अंदर ही 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है. इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोती होगी. 7 मई को आसमान में बादल छा सकते हैं लेकिन गर्मी का प्रभाव कम नहीं होगा.