आगरालीक्स…आगरा—अजमेर सुपरफास्ट अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी. 24 मई से यात्रियों को मिलेगा इसका लाभ…
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 24 मई 2023 से बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। जिसमें गाडी संख्या 22987, अजमेर-आगराफोर्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई से बांदीकुई स्टेशन पर 09.41 बजे पहुंचेगी और 09.43 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई से बांदीकुई स्टेशन पर 17.15 बजे आएगी और 17.17 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे की ओर से यह रेल सेवा का ठहराव अभी केवल छह माह के लिए दिया जा रहा है. बाद में समीक्षा के बाद इसे बढ़ाया भी जा सकता है.