आगरालीक्स…एक बार में 2000 के केवल 10 नोट ही कर सकेंगे एक्सचेंज. इस तारीख से बैंकें लेना करेंगी शुरू, जानिए कब तक जमा कर सकत हैं…
आरबीआई द्वारा 2000 के नोट को प्रचलन से बाहर करने के ऐलान के साथ ही बाजार से लेकर घरों तक में हड़कंप मच गया है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आरबीआई ने 2000 के नोट को एक्सचेंज करने का एक अच्छा खासा समय लोगों को दिया हैं. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार आने वाली 23 मई से लोग 2000 रुपये के नोट को बैंकों में जाकर बदल सकते हैं और 30 सितंबर 2023 तक बैंकें 2000 के नोट को बदलने का काम करेंगी. एक बार में 2000 के 10 नोट ही एक्सचेंज कर सकेंगे.

रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को जारी करना बंद करें. हालांकि 2000 रुपये मूल्य वर्ग केबैंक नोट बैध मुद्रा बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार क्लीन नोट पालिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है. आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर 2023 तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे.