आगरालीक्स…आगरा में आज दोपहर को 46 डिग्री तापमान ने लोगों को जलाया तो शाम को अचानक बदल गया मौसम. पूरे सप्ताह मौसम रहेगा शानदार. आंधी, ओले, बारिश के आसार
आगरा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. दिन के समय तो लू चल रही है और ये लू इतनी तेज है कि मानो हाथ पैर जल रहे हों. आज सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली. सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप का तेज इतना अधिक हो गया कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल होने लगा. दोपहर के समय बाइक या अन्य दोपहिया वाहन चलाने पर हाथ पैरों में जलन महसूस हो रही थी और मुंह पर लू के थपेड़े लग रहे थे. हालांकि राहत की बात ये रही कि दोपहर 4 बजे के बाद से मौसम में बदलाव हो गया. आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. आगरा में कहीं—कहीं तो बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया. शाम के समय भी हवाएं चलती रहीं.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग ने राहत की खबर ये दी है कि आगरा में आज से पूरे सप्ताह तक मौसम सुहाना ही रहेगा. तेज धूल भरी आंधी आने, बारिश होने, बादल छाने के साथ ही ओलावृष्टि भी होने के आसार हैं. इससे तापमान में कमी आएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/05/23) 46.0
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/05/23) 30.0
Departure from Normal(oC) 4