आगरालीक्स…आगरा में आईपीएल फाइनल का खुमार. आगरा के दीपक चाहर की बॉलिंग और गिल की बैटिंग के साथ धोनी को देखने टीवी से चिपके लोग…कहीं—कहीं बड़ी स्क्रीन पर भी मैच
आगरा में आईपीएल के फाइनल का खुमार लोगों पर छाया हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच आज आइपीएल का फाइनल खेला जा रहा है. आगरा के लिए खास बात ये है कि आगरा के क्रिकेट दीपक चाहर भी आज फाइनल खेल हैं और वह चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य तेज गेंदबाज हैं. ऐसे में घर—घर लोग शाम होने के बाद टीवी सैट से चुपक गए हैं. कई जगह तो बड़ी स्क्रीन पर भी मैच देखा जा रहा है.

दीपक की बॉलिंग देखने को बेताव
आगरा के लोगों को सबसे खास दीपक चाहर की बोलिंग देखीन है. उनका कहना है कि धोनी के बहुत खास गेंदबाज हैं दीपक चाहर और उनकी बोलिंग फाइनल में जरूर टीम के लिए काम करेगी. दीपक चाहर के परिवार के लोग भी आज फाइनल का लुत्फ उठा रहे हैं.