आगरालीक्स ….आगरा के सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज में आज से बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, आगरा कॉलेज को एमकॉम के लिए मिली मान्यता।

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन प्रवेश फार्म भर सकते हैं। इससे पहले विवि की वेबसाइट पर 250 रुपये शुल्क जमा कर वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
एमकॉम की 180 सीटों पर होगा प्रवेश
आगरा कॉलेज में बीकॉम की 480 सीटें थी लेकिन एमकॉम कोर्स नहीं था। इस बार एमकॉम के लिए भी मान्यता मिल गई है। आगरा कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस से एमकॉम शुरू किया गया है। एमकॉम की 180 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।