ग्वालियरलीक्स… दस लाख रुपये की लग्जरी कार में सवार युवक एक दुकान के बाहर रखा डेढ़ सौ रुपये का नमक चोरी कर ले गए। सीसी फुटेज देख लोग दंग।
भिंड की घटना, सीसी फुटेज में हुआ खुलासा
घटना भिंड जिले के लहार कस्बे की है, जहां एक दुकान से नमक की चार बोरियां चोरी हो गई। दुकानदार ने नमक की चोरी का पता लगाने के लिए पड़ोस के दुकानदार के यहां लगे सीसी फुटेज को देखा तो उसमें नजर आया की एक लग्जरी कार सवार चार युवक उसकी दुकान पर आए, जहां कार से उतरने के बाद उसकी दुकान से एक एक करके साबुत नमक की चार बोरियां उठाकर ले गए।
वीडियो वायरल हुआ
दुकानदार के मुताबिक चोरी गए नमक की कीमत करीब डेढ़ सौ रुपये हैं। इस चोरी की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग युवक की हरकत को घटिया बता रहे हैं।