आगरालीक्स…आगरा में एक बेटी अपने पिता के खिलाफ शिकायत करने पहुंच गई थाने. थाने में उसने जो कहा वह काफी हैरान करने वाला…
आगरा के एक थाने में एक बेटी अपने पिता की शिकायत लेकर पहुंची. पिता पर उसने जो आरोप लगाए वो काफी चौंकाने वाले रहे. बेटी का आरोप है कि पिता उस पर बुरी नजर रखता है और शराब के नशे में उसके साथ गंदी हरकत करता है. मां विरोध करती है तो उसके साथ भी मारपीट करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है मामला
मामला थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है. पुलिस के पास आई मां बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बेटी का आरोप है कि उसका पिता निर्वस्त्र होकर अभद्रता करता है. गंदी गंदी गालियां देता है. कभी धारदार हथियार से काटकर तो कभी फंदे से लटका कर मारने की धमकी देता है. तीन दिन से घर में खाना नहीं बना है. मां विरोध करती है तो मारपीट करता है. काफी समय से सब झेल रहे हैं. अब और नहीं सहा जाता. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पिता को थाने बुलाया गया है.