आगरालीक्स… आगरा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा में बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने ध्वाजारोहण किया, उन्होंने कहा स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है हमें उसकी रक्षा करनी है तथा एक शिक्षित, दूरदर्शी ,ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करना है बच्चों ने देशभक्ति गान तथा देशभक्ति गीतों की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत किया । प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि हम सभी को देश के प्रति सभी दायित्वों का निर्वाह पूरी कर्तव्यनिष्ठता एवं ईमानदारी से करना चाहिए तथा देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
Leave a comment