आगरालीक्स…आगरा में 6 दिसंबर को यूपीपीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा के लिए छात्राओं को 10 निःशुल्क मॉक टेस्ट उपलब्ध कराएगा सोल्जर्स आफ सोसाइटी..इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रही छात्राओं को प्रोत्साहित करने एवं उनकी परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोल्जर्स आफ सोसाइटी द्वारा 10 फुल लेंथ मॉक टेस्ट निःशुल्क पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस पहल में डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अंजू जैन, श्री संजय श्रीवास्तव एवं डॉ. विपिन अग्रवाल का सहयोग रहा है। छात्राएँ टेस्ट प्राप्त करने के लिए दिए गए WhatsApp नंबर 999 738 0282 पर संपर्क करें।
Soldiers of society की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को परीक्षा से पूर्व अभ्यास का अवसर प्रदान करना तथा उनकी तैयारी का मूल्यांकन करने में सहयोग देना है। इच्छुक छात्राएँ निःशुल्क टेस्ट पेपर प्राप्त करने के लिए WhatsApp नंबर 9997380282 पर अपना नाम एवं संदेश भेज सकती हैं।