आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में अपनी शिकायत आॅनलाइन भी कर सकते हैं, आपके एक शिकायत नंबर मिलेगा, उससे शिकायत के निस्तारण की स्थिति पता कर सकते हैं।
विवि में हजारों छात्र समस्या को लेकर भटक रहे हैं, इसके बाद भी समस्याएं समाप्त नहीं हो रही हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने आॅनलाइन शिकायत की सुविधा शुरू की है, विवि की वेबसाइट पर आॅनलाइन शिकायत दर्ज करने का लिंक दिया गया है, इस पर शिकायत करने के साथ छात्र को संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं। इसके आधार पर एक शिकायत नंबर दिया जाएगा, उनकी समस्या का निस्तारण होने के बाद छात्रों को जानकारी भी दी जाएगी।
आॅनलाइन शिकायत के लिए लिंक पर क्लिक करें
http://www.dbrau.org.in/Complain.aspx
Leave a comment