आगरालीक्स… श्रावण मास इस बार दो माह का है। जानें ऐसे में कांवड़ यात्रा कब से कब तक रहेगी। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या करें उपाय…
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद शुभ

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस साल तो कांवड़ यात्रा का महत्व और भी बढ़ने वाला है क्योंकि इस साल 2023 में सावन एक नहीं बल्कि दो महीने रहेगा।
कांवड़ यात्रा चार जुलाई से 31 अगस्त तक
शिवभक्त कांवड़ यात्रा शुरु करना चाहते हैं तो 4 जुलाई से पहले सभी तैयारियां कर लें, क्योंकि इस साल कावड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरु होकर 31 अगस्त तक चलेगी।
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए पूरे दो माह
सावन के दो महीने के होने की वजह से कांवड़ियों को भी शिव जी की भक्ति व उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। भक्त गंगा से कांवड़ भरकर लाएंगे और शिवजी को गंगा जल अर्पित करेंगे।
श्रावण के आठ सोमवार पड़ेंगे इस बार
साल सावन में चार या पांच सोमवार पड़ते थे, लेकिन इस बार सावन में पूरे 8 सोमवार पड़ेगे। इस बार दो महीने तक शिव की भक्ति का समय मिलेगा। शिव भक्ति का ये माह बहुत ही पावन महीना होता है। इसलिए इस दौरान शिव जी का आभिषेक करना उत्तम माना जाता है। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, गंगा जल से अभिषेक करना उत्तम फल प्रदान करता है।