आगरालीक्स ….आगरा में समाजसेवी मेधा पाटकर ने कहा कि शराब बांटकर वोट खरीदे जाते हैं। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि सभी तरह के नशे बंद होने चाहिए, चाहे वो पैसे का नशा हो चाहे वो सत्ता का नशा हो चाहे वो ब्राह्मणवाद का नशा हो, हर तरह के नशे से समाज को मुक्ति मिले तो समाज आगे बढ़ेगा।
शनिवार आराधना संस्था के कार्यक्रम में समाजसेवी मेधा पाटकर पहुंची।
स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल जैन की नशाबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारें शराब का कारोबार बंद करें। नीतिश कुमार ने बिहार में शराब के बजाए दूध बेचकर राजस्व जुटाया जा रहा है है। कामराज ने इच्छाशक्ति से तमिलनाडु में शराब बंद की। उन्होंने नोटबंदी पर कहा कि केंद्र सरकार ने क्या खूब आम आदमी के धन से तिजोरी भरी देश के कॉरपोरेट घरानों के लिए।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण के चलते शुद्ध हवा छिन गई है। पानी बिकने लगा है, जो दूध नहीं खरीद सकते उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। कंपनियों के पानी का बहिष्कार हो। ये भूजल का दोहन कर रही हैं। मेधा पाटकर ने कहा हर संसाधन का प्रयोग मर्यादा में होना चाहिए। सरकारें भू माफियाओं को आदिवासियों की जमीनें देने में तनिक नहीं हिचक रही हैं।
इस दौरान अध्यक्ष पवन आगरी, महासचिव डॉ. ह्रदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
आगरा से दिल्ली पहुंचेगे
मेधा पाटकर के साथ तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लोग हैं, इन्हें 30 जनवरी को दिल्ली में राजघाट पहुंचेंगे।
Leave a comment