आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने कर दिया है लोगों को परेशान. बारिश नहीं हो रही है. जानें मौसम का अब क्या है पूर्वानुमान
आगरा में बारिश न होने के कारण लोग परेशान हैं. उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. मंगलवार को देर रात बारिश हुई लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं हुआ. सुबह से ही धूप निकल आई और दोपहर में धूप का प्रभाव काफी दिखाई दिया. इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

इधर आगरा में मौसम के सारे अनुमान फेल होने के बावजूद मौसम विभाग को उम्मीद है कि आगरा में जोरदार बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में लगातार बारिश के चांस बन रहे हैं.. एक या दो दिन में तेज बारिश हो सकती है.