आगरालीक्स…आगरा में चांदी कारोबारी पर नगर निगम ने लगाया दो लाख रुपये का जुर्माना. चांदी की ढलाई के लिए किया जा रहा था यह अवैध काम
छत्ता जोन के मोती कटरा क्षेत्र में अवैध व अनाधिकृत रूप से चांदी की ढलाई और चांदी कारोबार से संबंधित लकड़ी एवं कोयला की आग से भट्टी संचालित की जा रही थी जिसको बंद कराये जाने एंव एनजीटी द्वारा परित आदेशों के अनुपालन में आज 27 जून को अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में एवं प्रवर्तन दल द्वारा औचक छापामार कार्यववाही की गई.
मौसे पर अवैध रूप से जलती हुई भट्टी को बंद कराया गया तथा दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर नगर निगम आगरा कोष में जमा कराया गया. चारों जोनों में दो लाख 20 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया.