आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर विधानसभा चुनाव में वोट से चोट करेंगे, वे प्रत्याशियों को मांग पत्र दे रहे हैं, जिसमें डॉक्टरों की समस्या और कुछ मांगे हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर, सचिव डॉ मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल, डॉ जीएस सिकरवार ने सोमवार को एत्मादपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप चौहान को मांग पत्र सौंपा। इसके बाद अन्य प्रत्याशियों को भी मांग पत्र सौंपेंगे।
१ प्रदेश सरकार द्वारा लागू होने वाले क्लीनिकल एस्टाब्लिश्मेंट एक्ट (CEA) की पुनः विवेचना हो
२ डॉक्टर्स और अस्पतालों के विरुद्ध मारपीट तथा तोड़फोड़ के बिरुद्ध कानून का कड़ाई से पालन हो
३ रिहायशी इलाकों में चल रहे क्लीनिक तथा नर्सिंग होम का नियमतीकरण किया जाये तथा उनके विरुद्ध आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे मुक़दमे वापस लिए जाएँ
४ क्लीनिक तथा नर्सिंग होम पर बिजली उपभोग, भवन कर, जल कर, सीवर कर आदि व्यवसायिक दर पर न लेकर सामान्य दरें लागु की जाएँ
५ झोला छापों के विरुद्ध माननीय सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार विभागीय कार्यवाही की जाये जिससे झोलाछापों द्वारा जनता का शोषण बंद हो
६ बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सरकार द्वारा प्रभावी रूप से कराया जाये
७ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा एक सामाजिक संस्था है जो कि चिकित्सकों के हित के अतिरिक्त जन हित तथा जन जागरण के कार्य निरंतर करती रहती है तथा सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में राज्य तथा केन्द्रीय सरकार की सहायता करती है अतः सरकार द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा को एक भवन के निर्माण के लिए शहर में उचित स्थान पर रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराई जाय
८ नर्सिंग तथा अस्पतालों में प्रयुक्त होने वाले मेडिकल उपकरणों पर लगने वाले टैक्स में राहत प्रदान की जाये
९ नए क्लीनिक तथा प्राइवेट अस्पतालों के निर्माण के लिए चिकित्सको को रियायती दर पर भूमि तथा ऋण उपलब्ध कराया जाए
१० सरकारी अस्पतालों में निर्धन मरीजों के लिए दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओ में सुधार किया जाए
११ आगरा पर्यटन की द्रष्टि से एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है तथा अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के चिकित्सक उपलव्ध हैं अतः थोड़े से सकारात्मक प्रयास करके यहाँ मेडिकल टूरिस्म को विकसित किया जा सकता है
Leave a comment