आगरालीक्स… आया सावन झूम के… कई दिनों से उमस भरी गर्मी से अकुलाए लोगों को आज दोपहर हुई झमाझम बारिश से राहत।
सावन के पहले दिन ही बरसे मेघ

आगरा में कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आज श्रावण मास के पहले ही दिन दोपहर एक बजे बाद उस समय राहत मिली जब बादल घिरने के साथ जोरदार बारिश होने लगी।
ठंडी हवा से मौसम सुहाना, पक्षी भी चहचाए
बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से मौसम एकदम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस की वजह से लोगों के साथ पशु-पक्षियों को भी राहत मिली है। लोगों का कहना था कि कुछ दिन तक बारिश होती रहे तो गर्मी से राहत मिलेगी।
गंदगी उफन पड़ी, जलभराव भी
दूसरी ओर बारिश से कई स्थानों पर नालों में उफान आ गया। कुछ स्थानों पर जलभराव के साथ गंदगी भी बहती दिखाई दी।