आगरालीक्स ..आगरा में स्कूल गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे, इसके बाद स्कूलों की 12 फरवरी तक छुटटी रहेगी। आगरा में फरवरी को होने जा रहे मतदान के चलते स्कूलों की छुटटी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट गौरव दयाल के अनुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सम्पन्न कराने के लिये लगभग सभी स्कूल व कालेजों के भारी एवं हल्के वाहन अधिग्रहीत कर लिए गये हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों की असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में स्थित समस्त बोर्डों के स्कूल, कालेजों में 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से अवकाश घोषित किया है। निर्वाचन के उपरान्त 13 फरवरी को समस्त स्कूल, कालेज यथावत समय से खुलेगे। उन्होंने बताया कि जिन स्कूल कालेजों में मतदान केन्द्र बने हैं, उनमें व्यवस्था हेतु आवश्यकतानुसार प्राचार्य तथा अध्यापक उपस्थित रहेंगे।
Leave a comment