आगरालीक्स…. यमुना बाढ़ लेकर आगे चल रही है, दिल्ली में पानी भरने लगा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिया गया है। रिंग रोड डूब गया है। वीडियो के लिए क्लिक करें।
हरियाणा के हथिनीकुंड से लागतार छोड़े जा रहे पानी से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना लबालब हो गई है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर तीन मीटर अधिक 208. 61 मीटर तक पहुंच गया है। कई इलाकों में पानी भरने लगा है, सिविल लाइन में पानी भर गया है।