आगरालीक्स… गूगल यूजर्स अब एआई चैटबॉट के साथ 40 भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं, जिनमें नौ भारतीय भाषाएं भी शामिल। अभी यह सुविधा रहेगी निशुल्क…
इन भारतीय भाषाओं में सुविधा
गूगल यूजर्स के लिए एआई चैटबॉट में हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती और उर्दू में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भुगतान करने वाले सदस्यों को पहले से थी यह सुविधा
गूगल इसे ब्राज़ील और पूरे यूरोप जैसे अन्य क्षेत्रों में भी शुरू कर रहा है। सबसे जरूरी बात यह है कि बार्ड अब इमेज प्रॉम्प्ट को समझ सकता है। इसी तरह की सुविधा चैटजीपीटी के भुगतान वाले सदस्यों पर पहले से ही उपलब्ध है।
पहले अंग्रेजी में बात करनी होगी
गूगल अब यह सुविधा फ्री में दे रहा है। लेकिन इसके लिए आपको अंग्रेज़ी में बात करना होगा। इमेज प्रॉम्प्ट इंटीग्रेशन आज से शुरू हो जाएगा। बार्ड को यूजर्स को इमेज अपलोड करने की सुविधा देने के लिए सर्च बार पर एक कैमरा आइकन मिलेगा। यह फीचर इमेज को डिकोड करने के लिए उपयोगी हो सकती है।