नईदिल्लीलीक्स..भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में श्रीलंका और नीदरलैंड्स की जगह पक्की होने के बाद आईसीसी टूर्नामेंट के शेड्यूल को अपडेट किया है।
क्वालीफायर टीम-1 और टीम-2 को शामिल किया
आईसीसी ने क्वालीफायर टीम-1 और क्वालीफायर टीम-2 की जगह श्रीलंका और नीदरलैंड्स का नाम अपडेट किया गया है। श्रीलंका ने हरारे में क्वालीफायर फाइनल में नीदरलैंड्स को हराया।

विश्वकप पांच अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगा
टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हैवीवेट मुकाबले के साथ शुरू होगा। ग्रुप स्टेज के मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस से शुरू होंगे। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत 7 अक्टूबर
शेड्यूल अपडेट के बाद अब 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। श्रीलंका टीम 9 नवंबर को बैंगलोर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगा।
सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को
पहला सेमीफाइनल बुधवार 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन कोलकाता में होगा। दोनों सेमीफाइनल में एक-एक रिजर्व डे होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। सभी तीन नॉक-आउट मैच डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे।