आगरालीक्स…बम—बम भोले के जयकारों से गूंजने लगी आगरा की सड़कें. ऐतिहासिक शिव परिक्रमा देने के लिए निकली शिवभक्तों की टोली…देखें वीडियो
आगरा में ऐतिहासिक शिव परिक्रमा शुरू हो गई है. आगरा की सड़कें बम—बम भोले के जयकारों से गूंजने लगी है. रातभर भोले के भक्त यूं ही परिक्रमा देंगे. परिक्रमा देने के लिए छोटे—छोटे बच्चों से लेकर उम्रदराज लोग भी उत्साह और उमंग के साथ निकले हैं. आगरा में 60 किमी. लंबी शिव मंदिरों की परिक्रमा आज से शुरू हो गई है. आगरा के चारों शिव मंदिरों बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव और कैलाश महादेव के साथ ही इनके रास्ते में आने वाले मनकामेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव और वनखंडी महादेव की परिक्रमा लगाई जाती है. आज रातभर शिवभक्तों की टोली शहर के चारों कोनों पर परिक्रमा लगाएंगे. अपने घर के मंदिर से उठाकर यह शिव परिक्रमा सभी शिव मंदिरों से होती हुई अपने घर के मंदिर पर ही जाकर समाप्त होती है.