आगरालीक्स…वृंदावन की सड़कों पर आया यमुना का पानी. (देखें वीडियो) मथुरा में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर. हाईअलर्ट जारी
मथुरा में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब ये खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में यमुना का पानी ओवर फ्लो होने के नदी किनारे बसे खेतों में पहुंच गया है तो वहीं आज नदी का पानी वृंदावन की सड़कों तक पहुंच गया है. यमुना के इस रौद्र रूप को देखने के लिए मथुरा के घाटों पर भी लोगों की भीड़ पहुंच रही है. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा गया है और लोगों को नदी के समीप नहीं आने दिया जा रहा है.
देखें वृंदावन में यमुना के पानी का वीडियो