आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर के प्राइवेट छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फॉर्म 28 फरवरी तक भरे जा सकेंगे।
फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें।
http://dbrauaaems.in/NewEnrollAdmissionAllCourse_UGPG_IIndIIIrd_RE_Private.aspx
विवि की मुख्य परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं, रेगूलर छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं। अब प्राइवेट छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं, विवि की वेबसाइट पर आॅनलाइन प्राइवेट परीक्षा पफॉर्म भरे जा सकते हैं, इसमें संबंधित कॉलेज का नाम दिया गया है, स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को पूर्व में जिस कॉलेज से फॉर्म भरा था, उसी से भरना है, उसी कॉलेज में शुल्क जमा करना होगा।
ग्रीन आगरा महाविद्यालय की जगह दूसरे कॉलेज में भरा जाएगा फॉर्म
स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष व परास्नातक अंतिम वर्ष के जिन छात्रों ने ग्रीन आगरा महाविद्यालय से परीक्षा पफॉर्म भरा है, उन्हें दूसरे महाविद्यालय से परीक्षा फॉर्म भरना होगा, अभी अन्य महाविद्यालय का निर्णय नहीं हुआ है।
Leave a comment