आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में एक्सपायर ब्रांडेड सूप, स्वीट कॉर्न, सॉस की रीपैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है, एफएसडीए ने छापा मारकर सूप, स्वीट कॉर्न, सॉस की बोतलों को सील कर दिया है।
बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार को जानकारी मिली कि एक्सपायरी डेट की सॉस की बोतलों को नई डेट दर्ज कर कर बाजार में बेचा जा रहा है। एफएसडीए की टीम ग्राहक बनकर पहुंचे। सूचना सही निकलने पर टीम ने छापेमार कार्रवाई की। फर्म के वसंत विहार, कमलानगर में स्थित गोदाम से एफएसडीए की टीम ने रेड चिली सॉस की 172 बोतल, ग्रीन चिली सॉस की 30 बोतल, टोमैटो कैचअप के 46 पाउच (एक किलो के) बिना तारीख के, 41 पाउच तारीख बदले हुए, स्वीट कॉर्न वेज सूप पाउडर के 11 कार्टन में 1584 पाउच (30 ग्राम के) मिले, इसे सील कर दिया गया है और पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
ऐसे चल रहा था खेल
पूछताछ में सामने आया है कि फर्म द्वारा एक्सपायर होने वाले सॉस, सूप, नूडल्स मसाला आदि के ऐसे पैकेट या बोतलों को मंगाया जाता था, केमिकल से एक्सपायरी डेट को हटा कर, आगे के पांच माह से एक साल आगे तक की डेट अंकित कर बोतलों को बिक्री के लिए दुकानदारों के पास भेज दिया जाता था। फर्म में बड़ी संख्या में ऐसी बोतलें व बिना लेवल की सॉस की बोतल मिली हैं।
16 अगस्त 2016 को सरसों के तेल में मिलावट का पकडा खेल
..आगरा में सरसों के तेल में मिलावट का बडा खुलासा हुआ है। रिफाइंड आॅयल और केमिकल मिलाकर कई ब्रांड का 7000 हजार लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया है। एफएसडीए की टीम ने मिलावटी सरसों के तेल के साथ रिफाइंड और केमिकल जब्त किया है। टीम गोदाम से पकडे गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। टीम की कार्रवाई से सरसों के तेल में मिलावट करने वाले बडा रैकेट सामने आ रहा है। इसके बाद कई और जगह पर छापेमार कार्रवाई की जानी है।
एफएसडीए की टीम ने मंगलवार सुबह बरौली अहीर, शमसाबाद रोड पर एक गोदाम में छापा मारा। गोदाम में मिलावटी सरसों का तेल तैयार हो रहा थ, कई ब्रांड के नाम से मिलावटी तेल को तैयार कर राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में बेचा जाता है। टीम की कार्रवाई से खलबली मच गई। टीम ने वहां काम कर रहे युवकों को पकड लिया और पूछताछ की जा रही है।
सरसों का तेल 120 रुपये रिफाइंड 70 रुपये
सरसों की फसल कम होने और मांग बढने से रेट लगातार बढ रहे हैं। बाजार में सरसों का तेल 120 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि रिफाइंड का रेट 70 रुपये है, इसके चलते कमाई करने के लिए सरसों के तेल में रिफाइंड मिलाकर बेचा जा रहा है। यह बडे स्तर पर हो रहा है, मिलावटी भी इस तरह की जाती है कि कोई पकड ना सके।
फाइल फोटो
Leave a comment