आगरालीक्स… एसोसिएशन आफ फिजीशियन आफ इंडिया (एपीआई) के गवर्निंग बॉडी मेंबर के लिए आगरा के एसएन के मेडिसिन विभाग के पूर्व डीन प्रो., डॉ. एके गुप्ता प्रत्याशी, देश भर से 15 प्रत्याशियों में से चुने जाएंगे छह सदस्य।

एपीआई के छह गवर्निंग बॉडी मेंबर और पीआरएफ के दो इलेक्टेड मेंबर का चुनाव चल रहा है। देश भर से छह गवर्निंग बॉडी मेंबर के लिए 15 डॉक्टरों ने नामांकन किया है। इन 15 प्रत्याशियों में से छह गवर्निंग बॉडी मेंबर (2024 से 2027) के लिए चुने जाने हैं। आगरा से एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व डीन डॉ. एके गुप्ता भी प्रत्याशी है। उनके एपीआई के गवर्निंग बॉडी मेंबर बनने से आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
पीआरएफ के लिए डॉ. पीके माहेश्वरी प्रत्याशी
वहीं, एपीआई के पीआरएफ के दो इलेक्टेड मेंबर चुने जाने हैं। दो इलेक्टेड मेंबर के लिए पांच प्रत्याशी हैं। आगरा से डॉ. पीक माहेश्वरी पीआरएफ के इलेक्टेड मेंबर के लिए प्रत्याशी है।