नईदिल्लीलीक्स… भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर को गुस्सा क्यों आया। बांग्लादेश की अंपायरिंग पर खुले तौर पर उठाए सवाल।
आखिरी मैच टाई हो गया
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज एक-एक से बराबर हो गई है। आखिरी मैच में बांग्लादेश के 225 रन के जवाब में भारतीय टीम मजबूती के साथ आगे बढ़ रही थी लेकिन अंपायरों के निर्णय से भारत के हाथ से जीत निकल गई और भारतीय टीम के ऑलआउट पर 225 रन बनाने पर मैच टाई हो गया।
हरमन के पैड पर लगी गेंद और कैच आउट दे दिया

मैच में बखेड़ा उस समय शुरू हुआ, जब कप्तान हरमन प्रीत के पैड पर गेंद लगकर उछली और कैच लेने पर आउट हो गई। इस पर कौर ने अंपायर के फैसले पर नाराज दिखी और गुस्से में बैट को विकटों पर दे मारा और और अंपायर से कुछ कहते हुए चली गईं।
अंपायरिंग से हम लोग हैरत मेः हरमन प्रीत
मैच के बाद प्रजेंटेशन समारोह में कौर ने मुझे लगता है कि इस खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है, यहां तक कि क्रिकेट से अलग भी जिस तरह की अंपायरिंग हुई है उससे हम लोग हैरत में हैं।
अगली बार हम बांग्लादेश आएंगे तो….
अगली बार जब हम बांग्लादेश आएंगे तो यह सुनिश्चित करेंगे कि हमें इस तरह की अंपायरिंग से डील करना होगा और हम उसके हिसाब से ख़ुद को तैयार करेंगे।
भारतीय उच्चायोग के अफसरों को मंच पर न बुलाने से भी नाराज
उन्होंने समारोह में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को मंच पर नहीं बुलाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उच्चायोग के अधिकारियों का मैच देखने के लिए आने पर आभार भी व्यक्त किया।