आगरालीक्स ….आगरा के रूफ टॉप में युवा गुडगुडा रहे हुक्के, टकरा रहे जाम से जाम। पुलिस के छापे में हुक्के के साथ ही कोयले के पैकेट, शराब की बोतलें पकड़ी, चार पकड़े।
आगरा के कमला नगर में पेट्रोल पंप के पास कृष्णा होटल है। बिल्डिंग रचित अग्रवाल की है, कृष्णा होटल की तीसरी मंजिल पर सादाबाद निवासी अमन गौतम ने कमला नगर के अंकित कुमार और हार्दिक मल्होत्रा के साथ मिलकर स्काईलाइन रेस्टरां, रूफ टॉप खोला था। इसके लिए फूड का लाइसेंस भी लिया था।
नाबालिगों को शराब और हुक्का पिलाने पर मारा छापा
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी का कहना है कि रूफ टॉप और रेस्टोरेंट में नाबालिंगों को शराब और हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार रात को कृष्णा होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्काईलाइन रेस्टरां एंड रूफ टॉप में छापा मारा। पुलिस के छापे से खलबली मच गई। छापे के दौरान मौके पर चार पांच नाबालिंग भी मिले, उनसे पूछताछ की गई।
चार मौके से पकड़े
पुलिस ने स्काईलाइन रेस्टरां के संचालक अंकित कुमार, हार्दिक मल्होत्रा, ऋषभ सिंह, कर्मचारी पियूष दिवाकर को पकड़ लिया। अमन गौतम और रचित अग्रवाल मौके से भाग निकले, मोबाइल भी बंद हैं। इनकी धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं।
शराब और हुक्का किया गया जब्त
टीम ने स्काईलाइन रेस्टरां से तीन हुक्के, दो कोयले के पैकेट, चार फ्लेवर्ड पैकेट, 3 सोडा बोतल, दो मैजिक मूमेंट शराब की बोतलख् दो खाली बोतल, कांच के गिलास और आइस पैकेट जब्त किए हैं।