नईदिल्लीलीक्स… संसद में मणिपुर के मसले पर आज भी हंगामा हुआ। लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही बाधित। कांग्रेस ने पूछा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कब होगी।
राज्यसभा सोमवार तक स्थगित
संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मसले पर अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में हंगामा होने पर कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
लोकसभा में दोपहर बाद भी हंगामा
लोकसभा में 12 बजे बाद फिर काम शुरू हुआ। हालांकि, विपक्ष ने हंगामा जारी रखा। इस बीच, संसदीय कार्यमंत्री ने सदन को बताया कि दिल्ली से जुड़ा अहम अध्यादेश बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।