आगरालीक्स…आगरा में दुकान के अंदर युवक खेल रहे थे जुआ. अचानक पहुंची पुलिस. देखते ही भागे. पुलिस ने सात जुआरी दबोचे.
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने एक दुकान के अंदर जुआ खेल रहे 7 युवकों को अरेस्ट किया है. पुलिस को देखकर सभी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दुकान को चारों तरफ से घेर लिया था जिसके कारण ये पकड़े गए.

मामला नरीपुरा स्थित नारायण सिंह उर्फ पेंटर की दुकान है. यहां दुकान के अंदर जुआ खेला जा रहा था.पुलिस ने यहां सूचना मिलने के बाद छापा मारा जिसके बाद 7 जुआरी पकड़े गए. पकड़े गए लोगों में दुकान मालिक भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 10 हजार रुपये कैश और ताश की गड्डी बरामद की है.
ये जुआरी पकड़े गए
नारायण सिंह उर्फ पेंटर पुत्र भूरी सिंह निवासी नरीपुरा
मुस्ताक उर्फ रिंकू पुत्र सिकंदर अली निकवासी कमाल खां
कृष्ण मुरारी शर्मा पुत्र भूरी सिंह निवासी नरीपुरा चौराहा शाहगंज
लाखन सिंह पुत्र भोपाराम निवासी नगला भोजा
प्रदीप कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी नगला भोजा
मुसफिल उर्फ कादिर पुत्र मुकिम निवासी ख्वासपुरा
गौतम पुत्र राजकुमार निवासी नरीपुरा