आगरालीक्स …आगरा के आरबीएस कॉलेज की बीकॉम की कट आफ जारी, वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई, जानें।

आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और एफिलिएटेड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आरबीएस कॉलेज की बीकॉम प्रथम सेमस्टर में प्रवेश की कट आफ जारी की गई। प्रवेश के लिए चार और पांच अगस्त को काउंसिलिंग होगी, इसमें इंटरमीडिएट की मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज लेकर आने होंगे।
वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 17 अगस्त तक बढ़ाई
डिग्री कॉलेजों और विवि के आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण अनिवार्य है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून थी, इसे अब बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है।
ये है कट आफ
सामान्य वर्ग 81.20
पिछड़ा वर्ग 73.33
अनुसूचित जाति जनजाति 68.40