आगरालीक्स…आगरा में पहले से बने मकान में अवैध रूप से निकाली जा रही थी दुकानें और छज्जा. सॉल्ट कैफे के सामने भी हो रहा था अवैध निर्माण..दोनों जगह सील
आगरा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को दो स्थानों पर चल रहे अवैध निर्माणों को सील किया है. भवनों का नक्श पास कराए बिना यहां निर्माण कार्य कराए जा रहे थे. टीम ने दोनेां जगह ही एक्शन लिया है.

लोहामंडी वार्ड से सेंट जॉन्स रोड पर करीब 150 वर्ग मीटर में पहले के बने मकान पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था और छत का लेबल किया जा रहा था. यह काम बिना कोई नक्शा पास कराए हो रहा था जिस पर एडीए की टीम ने इसे सील कर दिया.यह कार्रवाई सहायक अभियंता मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में की गई. एडीए ने कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया था लेकिन विपक्षी सुनवाई को नियम तिथि और समय पर उपस्थित नहीं हुआ.
वहीं ताजगंज वार्ड में भी एडीए की टीम ने नदीम कुरैशी द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया है. ताजनगरी फेस 2 में भूखंड संख्या सी 4/8 सेक्टर ए में यह निर्माण कार्य चल रहा था. एडीए की प्रवर्तन टीम और सचल दस्ते की सहायता से पूरे भवन को सील कर दिया गया है.