आगरालीक्स…आगरा का युवक करना चाहता था कनाडा में नौकरी. आया होटल में नौकरी का आफर तो लालच में ऐसा फंसा कि गंवा बैठा 6 लाख रुपय…
आगरा का एक युवक कनाडा में नौकरी मिलने के लालच में ऐसा फंसा कि वह धीरे—धीरे कर अपने 6 लाख रुपये गंवा बैठा. ठगी करने के बाद अब वह नंबर मिला रहा है लेकिन वह स्विच आफ जा रहा है. पीड़ित ने थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया है.

ये है मामला
युवक का नाम इरफान पुत्र गफ्फार खान है. उसने बताया कि कुछ माह पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम राशिद इकबाल बताया और खुद को कनाडा के हयाते होटल का एमडी बताया. राशिद ने इरफान को होटल में नौकरी करने का आफर दिया. विदेश में होटल में नौकरी मिलने के लालच में युवक फंस गया. इसके बाद शातिर ने इरफान को एक कंपनी के नाम का आफर लेटर और बायोमेट्रिक अपॉइन्टमेंट लैटर भी भेज दिया.
युवक नौकरी ज्वाइन करने की तैयारी में जुट गया. इसी बीच शातिर ने कनाडा में खाता खुलवाने और आने जाने के लिए अन्य दस्तावेज कम्पलीट करवाने के नाम पर 3 अलग—अलग बैंक एकाउंट में छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद उसने जिस नंबर से बात की उसे बंद कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.