Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Commissioner warn officer on less water supply from Harnal escape to Agra
टॉप न्यूज़

Commissioner warn officer on less water supply from Harnal escape to Agra

82

आगरालीक्स …आगरा को हरनाल एस्केप से कम पानी मिल रहा है, इसे लेकर कमिश्नर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कमिश्नरी लघु सभागार में अनुश्रवण समिति की मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार किया गया। बैठक में हरनाल एस्केप (मथुरा) नहर से पानी छोड़ने के मामले मे अधिशासी अभियन्ता मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि 128 किमी लम्बी कैनाल से पानी आगरा आता है, जिसकी सिल्ट सफाई माह नवम्बर तथा जून में होने के कारण समस्या आती है। पानी को निर्धारित मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता (मथुरा) द्वारा असमर्थता व्यक्त करने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुये कड़े निर्देश दिये कि आगरा के लिए निर्धारित पानी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरूद्ध शासन को अवगत कराया जायेगा।
गोबर के उपलों तथा कूड़ा जलाने की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये नगर निगम को निर्देश दिये कि सफाई कर्मियों तथा सैनेटरी इन्सपेक्टरों को निर्देशित करें कि इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। कैण्टोनमैण्ट क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण, सफाई के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार बायोमेडीकल वैस्ट के निस्तारण लिए भी नियमानुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिये।
बैठक में डेयरी उद्योग को शहर से बाहर स्थान्तरित करने के सम्बन्ध में एक प्रजेण्टेशन प्रस्तुत किया गया और गहनता से विचार विमर्श करते हुये बताया गया कि पहले उनकी सुविधाओं तथा गन्दगी निस्तारण का विशेष ध्यान रखकर ही प्रोजेक्ट तैयार किया जाये। समिति के सदस्य रमन द्वारा सुझाव दिया गया कि प्रोजेक्ट तैयार करने से पूर्व पशुपालकों से उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुये उनकी राय ली जाये, जिससे बाद मंे परेशानी नहीं होगी।
बैठक में समिति के सदस्य रमन द्वारा अवगत कराया गया कि यमुना बैटलैण्ड ककरैठा क्षेत्र में जो कार्य किया गया है उससे क्षेत्र का जल स्तर बढ़ा है और भविष्य में ऐसे कार्य होते रहने चाहिए। बैठक में सैलिड वेस्ट निस्तारण एसटीपी, डेनेज सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से मन्थन करते हुये सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी गौरव दयाल, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण अजय यादव, सचिव राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता, उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा0 रामकरन, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!