आगरालीक्स ….आगरा में ‘भूमि’ फिल्म की शूटिंग चल रही है, यह फिल्म एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई, इसमें ताजमहल, आगरा के पेठा और जूता भी देखने को मिलेगा।
मंगलवार को होटल कोर्टयार्ड बाइ मैरियट में मैरीकॉम, सरबजीत फिल्में बना चुके फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि संजय दत्त, शेखर सुमन सहित अदिती राव हैदरी का भी अहम रोल है।
‘भूमि’ एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित फिल्म है। इसमें देखने को मिलेगा कि एक पिता अपने बच्चों को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है। इसमें आगरा का ताजमहल, जूता और पेठा भी देखने को मिलेगा।
यह कहना है मैरीकॉम, सरबजीत फिल्में बना चुके फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार का। मंगलवार को होटल कोर्टयार्ड बाइ मैरियट में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेल ओरिएंटेड होगी। इसमें अदिती राव हैदरी का भी अहम रोल है। उन्होंने कहा कि आगरा एक प्यारा शहर है। हवेली में शूटिंग के बाद अब हमने आउटडोर शूटिंग शुरू की है। फिल्म की कहानी आगरा पर आधारित है। इसमें संजय दत्त की जूतों की फैक्ट्री है। ताजमहल, ताजगंज, आगरा किला, मेहताब बाग, ताज टेनरी, दशहरा घाट, भगवान टॉकीज चौराहा समेत कई जगह शूटिंग होगी। चांदनी रात में ताज का दीदार करना अद्भुत अनुभव है। उस समय खामोशी के माहौल में उसे देखना अलग ही अनुभव होता है। हम रात में मेहताब बाग की तरफ से शूटिंग करेंगे।
आॅस्कर के लिए भेजेंगे भूमि
देश से एक फिल्म वहां फॉरेन कैटेगरी में भेजी जाती है। वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करती। हमने सरबजीत को इस कैटेगरी में भेजा था। वह सलेक्ट हुई। हम भूमि को भी इस कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजेंगे।
Leave a comment