आगरालीक्स… आगरा में हॉस्पिटल में मृत घोषित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को परिजन घर ले आए, अचानक से उन्होंने आंखें खोली, रोते बिलखते परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज चल रहा है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल की तबीयत बिगड़ने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें लेकर सराय ख्वाजा स्थित आवास पर आ गए। परिवार के लोग उनके निधन पर विलाप करने लगे।
आंखें खोली और शरीर में हुई हरकत
परिजनों का कहना है कि महिलाएं रो रहीं थी, इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल ने अपनी आंख खोली। शरीर में भी हरकत हुई। यह देख रोते बिलखते परिजन उन्हें लेकर न्यू आगरा स्थित रामवेद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां उनका इलाज चल रहा है।